दुर्गा महिला विकास संस्थान, सीकर वर्ष 1995 से निरंतर महिला शिक्षा, स्वावलंबन और बालिका सशक्तिकरण के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज की बालिकाओं एवं महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
संस्थान द्वारा संचालित मीरा स्कूल बालिकाओं की सर्वांगीण उन्नति के लिए एक अग्रणी शैक्षणिक संस्थान है। यहाँ आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, नैतिक मूल्य, और सांस्कृतिक संस्कार प्रदान किए जाते हैं। विद्यालय में बालिकाओं के शारीरिक एवं आत्मरक्षण कौशल विकास हेतु विशेष प्रशिक्षण गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं।